Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की मजबूत प्लेइंग XI

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की मजबूत प्लेइंग XI

Aakash Chopra Sunrisers Hyderabad (Image credit Twitter – X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने टीम के संतुलन, मजबूती और कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा की है।

सबसे बड़ा झटका टीम को कप्तान पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी से लगा है, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा जैक एडवर्ड्स पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि ईशान मलिंगा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में ब्राइडन कार्स ही टीम के लिए मुख्य विकल्प हैं।

चोपड़ा के अनुसार, SRH की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आती है और टीम नंबर 8 तक गहराई रखती है। उन्होंने ओपनिंग के लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को चुना है।

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। इसके बाद अनिकेत वर्मा और ब्रायडन कार्स टीम को और गहराई देते हैं।

गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और शिवम मावी अहम भूमिका निभा सकते हैं। मावी नई गेंद से असरदार साबित हो सकते हैं, जबकि हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में विकेट निकालने में माहिर हैं। स्पिन विभाग में जीशान अंसारी या शिवांग कुमार को मौका मिल सकता है।

चोपड़ा का मानना है कि टीम को अपने ऑलराउंडर्स का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। लिविंगस्टोन के साथ-साथ ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस सीजन में सबसे ज्यादा रन ईशान किशन बनाएंगे, जबकि सबसे ज्यादा विकेट हर्षल पटेल के नाम हो सकते हैं। खैर, आईपीएल 2026 में SRH अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी।

आकाश चोपड़ा की संभावित SRH प्लेइंग XI

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...