

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार उनका स्क्वॉड काफी मजबूत नजर आ रहा है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस मानते हैं कि मुंबई इस सीजन में खतरनाक टीम साबित हो सकती है।
इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खास तौर पर दो खिलाड़ियों विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया।
फाफ का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को बेहद मजबूत बनाती है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि यह ऐसा है जैसे टीम में ‘दो आंद्रे रसेल’ हों। रसेल को टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में गिना जाता है, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।
विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड बने MI की सबसे बड़ी ताकत
विल जैक्स ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता और अपनी ऑलराउंड क्षमता से सभी को प्रभावित किया। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड भी पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं और दुनिया भर की लीग्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
फाफ ने कहा कि रदरफोर्ड का फॉर्म शानदार है और वह हर टूर्नामेंट में रन बना रहे हैं। दूसरी तरफ जैक्स ने अपने खेल में काफी सुधार किया है। अब वह सिर्फ ओपनर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन फिनिशर और उपयोगी स्पिन गेंदबाज भी बन गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि आंद्रे रसेल की कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ लंबा सफर आईपीएल 2026 से पहले खत्म हो गया। अब वह टीम के साथ पावर-हिटिंग कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस की इस मजबूत टीम को देखकर साफ है कि आईपीएल 2026 में वह खिताब के बड़े दावेदारों में शामिल होंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान
IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान
20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

