

1. BAN vs PAK: पहले वनडे में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा 115 रनों का मामूली लक्ष्य
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। तो वहीं, आज 11 मार्च, बुधवार से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला वनडे मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान मेजबान टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 30.4 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई है।
2. IPL 2026: पहला मैच नहीं होगा आरसीबी और पीबीकेएस के बीच, दोनों टीम अलग-अलग दिन दिखेंगी एक्शन में
आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत इस बार 28 मार्च 2026 से हो रही है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार ओपनिंग मैच विजेता और उपविजेता टीम के बीच देखने को नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में किसी टीम के खिलाफ मैच खेलते हुई नजर आ सकती हैं।
लेकिन चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले दो दिन में एक्शन में नजर आएंगी। क्रिकबज की रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो आईपीएल 2026 का पहला मैच सदर्न डार्बी में आरसीबी और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हो सकता है। तो वहीं, पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 29 मार्च को होम ग्राउंड मुल्लांपुर में एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के खइलाफ खेलती हुई दिख सकती है।
3. IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि करीब 18 साल से विराट कोहली की आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पिछले सीजन में ट्राॅफी ना जीतने का सूखा खत्म किया, जब उन्होंने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर खिताब जीता था। तो वहीं, आरसीबी को किंग कोहली से उम्मीद होगी कि वह बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर, टीम को खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाएं।
4. ‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने स्पोर्ट्स नाउ के हवाले से कहा- “जसप्रीत बुमराह वकार और वसीम का मिला-जुला रूप हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी यॉर्कर, गति और अहम मौकों पर गेंद को स्विंग कराने की क्षमता असाधारण है। इस प्रदर्शन से उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को विश्व कप जिताया है।”
5. Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज
इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। तो वहीं, अब मिडिल ईस्ट वाॅर का असर क्रिकेट पर देखने को मिला है। वाॅर की वजह से 13 मार्च से श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरू होने वाली व्हाइट बाॅल सीरीज को अनिश्चितकाल के टाल दिया गया है। इस सीरीज में तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज शामिल थी।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने क्रिकबज के हवाले से कहा “जी हां, श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज स्थगित कर दी गई है। उड़ानों, रसद व्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिति से संबंधित कुछ समस्याएं थीं। हमने श्रीलंका में इन मैचों के आयोजन के लिए एक दूसरा विकल्प भी तलाशा और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ लगातार संपर्क में रहे। हालांकि, उस समय यूएई से श्रीलंका के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं थी।”
6. T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में डेरिल मिचेल घटना के लिए अर्शदीप पर लगा जुर्माना
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर टी20 विश्व कप के फाइनल में डेरिल मिचेल के साथ हुई घटना के लिए जुर्माना लगाया है। बता दें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने डेरिल मिचेल को गुस्से में गेंद मारी थी, जिसके बाद मैच रेफरी ने 15 प्रतिशत का मैच फाइन लगाया है। अर्शदीप पर यह जुर्माना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 अपराध के कारण लगाया है। ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की है जब डेरिल मिचेल अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे।
7. संजय मांजरेकर ने भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी गौतम गंभीर पर साधा निशाना
भारत के पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की लीडरशिप की आलोचना की है। हाल में ही मांजरेकर ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, “मुझे लगता है कि संजू सैमसन के साथ गंभीर गलतियां हुईं। संजू सैमसन अब बड़े हो गए हैं और हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ पांच इनिंग में तीन सेंचुरी बनाईं। असल में, कुछ मैच बाद, सिर्फ चार या पांच इनिंग के बाद ही उन्हें नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, क्योंकि इंग्लैंड में शुभमन गिल ने टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।”
8. IPL 2026: केकेआर खेमे में बढ़ी टेंशन, मथीशा पाथिराना के खेलने पर फंसा पेंच
तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को मजबूरी में रिलीज करने के कारण परेशानी में है। अब उसे स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना की फिटनेस के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दाएं हाथ के पेसर पाथिराना को टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद से ही अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। जबकि आईपीएल शुरू होने में अब सिर्फ 17 दिन का समय बचा है।
IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं
NZ vs SA: टॉम लैथम की तीन साल बाद न्यूजीलैंड टी20 टीम में वापसी
SM Trends: 11 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: पहला मैच नहीं होगा आरसीबी और पीबीकेएस के बीच, दोनों टीम अलग-अलग दिन दिखेंगी एक्शन में

