Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर रिकाॅर्ड तीसरी बार जीता खिताब 

T20 World Cup 2026: फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर रिकाॅर्ड तीसरी बार जीता खिताब 

India vs New Zealand, Final (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 8 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारतीय ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया।

इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट की सह-मेजबान भारत ने कई रिकाॅर्ड्स तोड़ दिए हैं। भारत अब सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप (तीन बार) जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा भारत ने लगातार दूसरी बार और घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर कुल 255 रन बनाए। इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) ने ताबड़तोड़ अंदाज में पहले 6 ओवर में 92 रन बना दिए, जो भारत का टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर भी था।

साथ ही टीम के लिए ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की तेज पारी खेली, तो शिवम दुबे ने अंत में 8 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में जेम्स नीशम को 3 और मैट हेनरी व रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब न्यूजीलैंड भारत से मिले 256 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में महज 159 रनों पर सिमट गई, और भारत ने 96 रनों से मैच जीता। कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट ने 52 और मिचेल सेंटनर ने 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

भारत के लिए बुमराह ने टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 15 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षर पटेल को 3 और हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...