Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026, IND vs NZ: फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा रिकाॅर्ड 256 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2026, IND vs NZ: फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा रिकाॅर्ड 256 रनों का लक्ष्य

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

तो वहीं, टीम को इस मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाने में संजू सैमसन (89 रन, 46 गेंद), अभिषेक शर्मा (52 रन, 21 गेंद) और ईशान किशन (54 रन, 25 गेंद) के अर्धशतकों ने अहम भूमिका निभाई।

भारत ने पावरप्ले में बनाए रिकाॅर्ड 92 रन

इससे पहले टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत पहले दो ओवर में धीमी रही। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) ने ताबड़तोड़ अंदाज में पहले 6 ओवर में 92 रन टांग दिए। यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

साथ ही इनफाॅर्म ईशान किशन ने भी 25 गेंदों में 4 चौक व 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की तेज पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 18 रनों का योगदान दिया। लेकिन भारत आखिरी के चार ओवरों को भुनाने में कामयाब नहीं रही।

लेकिन अंत में शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में जेम्स नीशम की खबर लेते हुए 3 चौके व 2 छक्कों की मदद से 26 रन बटोरे और टीम का स्कोर 250 के पार लगाया। पूरी टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में जेम्स नीशम को 3 और मैट हेनरी व रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।

देखने लायक बात होगी कि क्या भारत से मिले इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का कीवी टीम सकुशल पीछा कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...