Skip to main content

ताजा खबर

मिशेल सेंटनर की भावुक अपील, T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी कप्तान ने फैंस से मांगा साथ

मिशेल सेंटनर की भावुक अपील, T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी कप्तान ने फैंस से मांगा साथ

Mitchell Santner (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने अपने देश के फैंस से खास अपील की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह बड़ा मुकाबला 8 मार्च रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं भारत की नजर खिताब बचाने और रिकॉर्ड तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत हल्के अंदाज में करते हुए लिखा, ‘ब्लैककैप्स के कप्तान मिशेल सेंटनर यहां बोल रहा हूं। रविवार के दिन आपको परेशान करने के लिए माफी चाहता हूं। मैं आमतौर पर बड़े भाषण देने वालों में से नहीं हूं, लेकिन बस आपको एक जरूरी बात याद दिलाना चाहता हूं।’

सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम का सामना फाइनल में भारत से होगा और यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में लगभग 1.4 अरब लोग अपनी टीम का समर्थन करेंगे और 1.30 लाख दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी ज्यादातर लोग भारतीय टीम के लिए ही चीयर करेंगे।

हालांकि, सेंटनर ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि न्यूजीलैंड में मौजूद उनके फैंस टीम का पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘भले ही आप हमारे साथ मैदान में मौजूद नहीं हैं, लेकिन हम सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीरें और पोस्ट देखते हैं। हमें पता है कि आप देर रात तक जागते हैं और सुबह जल्दी उठकर भी हमारी टीम का समर्थन करते हैं। हम आपके प्यार और समर्थन को महसूस करते हैं।’

न्यूजीलैंड और भारत के समय में करीब साढ़े सात घंटे का अंतर है। भारत में मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि न्यूजीलैंड में यह मुकाबला सुबह 2:30 बजे देखा जाएगा। इसी कारण सेंटनर ने अपने देश के प्रशंसकों से अलार्म लगाकर मैच देखने और टीम का हौसला बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर मैच देखने के कारण कोई स्कूल या ऑफिस देर से पहुंचे, तो अपने बॉस या टीचर को उनका संदेश जरूर बता दें। अंत में सेंटनर ने कहा कि टीम जल्द ही घर लौटेगी और उम्मीद है कि इस बार उनके साथ ट्रॉफी भी होगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...