Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘भारत पर 1.5 अरब लोगों का दबाव होगा’ IND vs NZ फाइनल से पहले किसने दिया ऐसा बयान 

T20 WC 2026: ‘भारत पर 1.5 अरब लोगों का दबाव होगा’ IND vs NZ फाइनल से पहले किसने दिया ऐसा बयान 

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस महत्वपूर्ण मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत के कंधों पर भारत के 1.5 अरब लोगों का दबाव होगा।

अख्तर ने यह भी बताया कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारत की दिल दहला देने वाली हार की यादें दबाव को और बढ़ा सकती हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गई थी।

तो वहीं, अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। अगर भारत न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत जाती है, तो वह तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली, घर पर टी20 वर्ल्डकप जीतने वाली और लगातार दो बार वर्ल्डकप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले अख्तर ने गेम ऑन पर कहा- अगर अहमदाबाद की पिच पर ग्रिप अच्छी रही और स्पिनरों के लिए मददगार रही, तो औसत स्कोर 200 या 175 के आसपास रहेगा। सुरक्षित स्कोर 200 से अधिक ही होगा। अब सवाल यह है कि क्या न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 250 या 225 रन बना पाएगा? अगर वे ऐसा कर पाए, तो भारत पर काफी दबाव होगा।

यह भी साफ है कि भारत पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड भारत के सामने लड़खड़ा सकता है, लेकिन भारत पर 1.5 अरब लोगों का दबाव भी है। वे वर्ल्डकप फाइनल में अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से हार चुके हैं। मुझे लगता है कि इन सबमें भारत ही विजेता होगा, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड यह वर्ल्डकप जीते।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...