
Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की।
यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के बाद श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर करन के खेल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले का पूरा फायदा उठाया और निर्धारित 20 ओवरों में 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। गेंदबाजी करते हुए सैम करन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने अपने चार ओवरों में 53 रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
जब इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को अंत के ओवरों में तेज रन बनाने की जरूरत थी। उस समय सैम करन क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने 14 गेंदों में केवल 18 रन बनाए।
श्रीकांत का मानना है कि उस समय करन को आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन वह ज्यादा तर एक-दो रन ही लेते रहे। इससे दूसरे छोर पर खेल रहे बल्लेबाज पर अतिरिक्त दबाव बन गया।
इंग्लैंड की हार के बाद सैम करन पर भड़के कृष्णमाचारी श्रीकांत
इंग्लैंड की ओर से युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार पारी खेली और 48 गेंदों में 105 रन बनाए। उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि, दूसरे बल्लेबाजों से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला, जिसके कारण इंग्लैंड लक्ष्य से सात रन पीछे रह गया।
श्रीकांत ने यह भी कहा कि करन की बल्लेबाजी उस समय टीम के किसी काम नहीं आई। उनके अनुसार इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाज को तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने चाहिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि करन की गेंदबाजी भी बेहद साधारण रही।
इसके अलावा श्रीकांत ने इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर और फिल साल्ट की भी आलोचना की। बटलर इस मैच में 17 गेंदों में सिर्फ 25 रन बना सके और उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। वहीं फिल सॉल्ट दूसरी ओवर में ही हार्दिक पांड्या की गेंद पर पवेलियन लौट गए।
श्रीकांत के अनुसार इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनका मानना है कि अगर टीम के प्रमुख खिलाड़ी बेहतर खेलते, तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था।
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

