Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने के साथ ही साहिबजादा फरहान ने बना दिया ये वर्ल्ड कप, अभी तक कोई नहीं कर सका है ऐसा 

T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने के साथ ही साहिबजादा फरहान ने बना दिया ये वर्ल्ड कप, अभी तक कोई नहीं कर सका है ऐसा 

Sahibzada Farhan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के 51वें मैच में फरहान ने 59 गेंदों में 9 चौके व 5 छक्कों बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

इस शतकीय पारी के साथ फरहान ने एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें अब साहिबजादा फरहान एक टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी और पाकिस्तान के भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फरहान ने इससे पहले नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 58 गेंदों में नाबाद 100* रनों की शानदार पारी खेली थी।

एक टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने दो शतक नहीं लगाए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दो शतक लगाए थे, जिसकी अब फरहान ने बराबरी कर ली है।

श्रीलंका को जीत के लिए बनाने होंगे 213 रन

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 212 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान (100) की शतकीय पारी के अलावा फखर जमान ने 42 गेंदों में 9 चौके व 4 छक्कों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली, और दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की शानदार साझेदारी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के लिए नींव रखी। हालांकि, पाकिस्तान आखिरी तीन ओवर का सही से उपयोग नहीं कर पाई। आखिरी 3 ओवरों में पाकिस्तान ने 28 रन बनाए।

दूसरी ओर, गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दासुन शनाका को 2 और दुशमांता चमीरा के हाथ 1 विकेट लगा। देखने लायक बात होगी कि क्या श्रीलंका पाकिस्तान से मिले 213 रनों के विशाल लक्ष्य का सकुशल पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...