

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के मैच नंबर 51 में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। यह दिन में होने वाला डबल हैडर का पहला मैच होगा।
अभी तक साउथ अफ्रीका ने एडेन मार्करम की कप्तानी में दो में से दो मैच जीतकर, सुपर 8 ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम है। तो वहीं, सिकंदर रजा की अगुवाई में जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।
खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिच का मिजाज और दिल्ली के मौसम का हाल किस तरह का रहने वाला है:
ZIM vs SA मैच डिटेल्स
| मैच | जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका मैच 51, टी20 वर्ल्ड कप 2026 |
| तारीख व समय (IST) | 1 मार्च, रविवार दोपहर 3 बजे से |
| वेन्यू | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| ब्राॅडकास्टिंग व लाइव स्ट्रीम | जियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार (ऐप व वेबसाइट) |
अरुण जेटली स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
भारत की राजधानी में स्थित इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं। भारत और नामीबिया के बीच हुए मुकाबले को छोड़कर बाकी सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। पिच शुरुआत में स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकती है और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जाएगी। टाॅस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
मौसम रिपोर्ट
दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के दौरान दिल्ली में मौसम साफ रहने और शुरुआती गर्मी के मौसम का आनंद लेने की उम्मीद है। तापमान 25-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आर्द्रता 50-60 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है, और हवा की गति 12-15 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच के दौरान भी तरह की बारिश की संभावना नहीं है।
PAK vs SL, Super 8: साहिबजादा फरहान को उनके रिकॉर्ड-तोड़ शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
T20 World Cup, Super 8: श्रीलंका को 5 रन से हराकर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई पाकिस्तान
T20 World Cup, Super 8: IND vs WI मैच में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
ZIM vs SA, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड पर डालें एक नजर

