Skip to main content

ताजा खबर

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार जीता रणजी ट्राॅफी खिताब 

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार जीता रणजी ट्राॅफी खिताब 

Jammu and Kashmir (Image Credit- Twitter X)

जारी रणजी ट्राॅफी सीजन 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जीत हासिल करते हुए, पहली बार खिताब को अपने नाम किया।

मुकाबले की खास बात रही कि उन्होंने कर्नाटक को उनके ही घरेलू मैदान पर हराकर खिताब को अपने नाम किया। यह रणजी ट्राॅफी के 100 साल से ज्यादा के इतिहास में पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्राॅफी खिताब को अपने नाम किया है।

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभम पुंदीर (121) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार (60 विकेट) को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड दिया गया।

कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर, फाइनल मैच का हाल

केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो जम्मू-कश्मीर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके सही साबित हुआ। पहली पारी में की गई शानदार बल्लेबाजी के बूते मिली बढ़त के चलते जम्मू-कश्मीर ने मैच को अपने नाम किया।

मुकाबले की पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के अनुभवी गेंदबाजों के सामने 173.1 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 584 रन बनाए। टीम के लिए यावर हसन ने 88, शुभम पुंडीर ने 121, कप्तान पारस डोगरा ने 70, अब्दुल समद ने 61, विकेटकीपर कन्हैया वाधवन ने 70 और साहिल लोतरा ने 72 रनों की शानदार पारी खेली।

कर्नाटक के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वी पाटिल, विजयकुमार वैशाक, श्रेयस गोपाल व शिखर शेट्टी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद कर्नाटक जम्मू-कश्मीर की शानदार गेंदबाजी के सामने पहली पारी में 93.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 293 रनों पर सिमट गई। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं, जम्मू-कश्मीर के लिए पहली पारी में आकिब नबी डार ने 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सुनील कुमार, युधवीर सिंह चरक को 2-2 और साहिल लोतरा को 1 विकेट मिला। इसके बाद, दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर 113 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 342 रन बना चुकी थी, जिसके बाद मैच ड्राॅ पर समाप्त हुआ और जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के बढ़त के आधार पर खिताब को अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...