

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच आज 26 फरवरी, गुरूवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 72 रनों से जीत हासिल की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रिकाॅर्ड 257 रनों का लक्ष्य जीत के लिए रखा। इसके बाद जिम्बाब्वे भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करते हुए 184 रन ही बना सकी, व मैच में उसे 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप के 48वें मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 256 रन बनाए, जो भारत का टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट और ओवरऑल दूसरा बेस्ट स्कोर है।
मैच में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने 38 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 2 चौके व 4 छक्कों की मदद से 50* रनों तक पहुंचे, तो तिलक वर्मा 16 गेंदोंं में 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से 44* रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में रिचर्ड नगर्वा, ब्लेसिंग मुजराबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जिम्बाब्वे जब भारत से मिले 257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 184 रन ही बना पाई। हालांकि, जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनट 59 गेंदों में 8 चौके व 6 छक्कों की मदद से 97* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 31 रन बनाए।
तो वहीं, भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल व शिवम दुबे के हाथ 1-1 सफलता लगी।
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास
SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

