Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना दिया रिकाॅर्ड टारगेट 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 48वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर मैन इन ब्लू को पहले बल्लेबाजी करने न्यौता दिया।

इसके बाद भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 256 रन बनाए, और जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।

तो वहीं, इस स्कोर के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास भी रच दिया है। बता दें कि यह भारतीय टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास का बेस्ट स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने कभी भी इतना बड़ा स्कोर किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं बनाया था।

भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहली पारी का हाल

मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टाॅस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। टीम को संजू सैमसन (24) और अभिषेक शर्मा (55) की नई ओपनिंग जोड़ी ने 48 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी।

टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 38 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 2 चौके व 4 छक्कों की मदद से 50* रनों तक पहुंचे, तो तिलक वर्मा 16 गेंदोंं में 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से 44* अर्धशतक बनाने से महज एक हिट दूर रह गए।

जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में रिचर्ड नगर्वा, ब्लेसिंग मुजराबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या जिम्बाब्वे भारत से मिले इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगर्वा

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: भारत से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई जिम्बाब्वे, मैच 48 के बाद कुछ ऐसा है Super 8 पाॅइंट्स टेबल का हाल 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर 48 में 72 रनों से हारकर, जिम्बाब्वे सेमीफाइन की रेस से बाहर हो...

T20 WC 2026, Super 8: भारत की सेमीफइनल की उम्मीदें जीवित, जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी शिकस्त 

India vs Zimbabwe 48th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच आज 26 फरवरी, गुरूवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला...

T20 WC 2026, Super 8: IND vs ZIM मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को POTM चुना गया

India vs Zimbabwe (Image Credit- Twitter X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेयर...

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, WI vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 47वें मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट...