Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद, कुछ ऐसा है सुपर 8 ग्रुप 2 की पाॅइंट्स टेबल का हाल  

New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 46 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारने के बाद, श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो मिचेल सेंटनर (47) की कप्तानी पारी के चलते न्यूजीलैंड ने 169 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा।

लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह कीवी टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने तहस-नहस हो गई। रचिन रवींद्र (27/4) के गेंदबाजी में किए गए अव्वल प्रदर्शन के चलते श्रीलंका 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, 107 रन ही बना सकी।

इस जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर से मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका का एक मैच बचे होने के बावजूद सेमीफाइनल का सफर यहीं खत्म हो गया है। मुकाबले के बाद सुपर 8 ग्रुप 2 की पाॅइंट्स टेबल में दो मैच बाद, 3 अंक व 3.050 के पाॅजिटिव रनरेट के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

जबकि श्रीलंका 2 मैचों में लगातार हार के बाद, नेगेटिव -2.800 रनरेट के साथ ग्रुप 2 की पाॅइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है। श्रीलंका की हार के बाद ग्रुप 2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 46 के बाद

सुपर 8, ग्रुप 1

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
वेस्टइंडीज 1 1 0 0 0 5.350
साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 0 3.800
भारत 1 0 1 0 0 -3.800
जिम्बाब्वे 1 0 1 0 0 -5.350

सुपर 8, ग्रुप 2

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
इंग्लैंड (Q) 2 2 0 0 4 1.491
न्यूजीलैंड 2 1 0 1 3 3.050
पाकिस्तान 2 0 1 1 1 -0.461
श्रीलंका (E) 2 0 1 0 0 -2.550

8 टीमों ने बनाई सुपर 8 में जगह

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया था। लेकिन 20 फरवरी को लीग चरण के समाप्त होने के बाद, सह-मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई।

सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से हो चुकी है, और नाॅकआउट चरण के 15 मैच खेले जा रहे है। तो वहीं, पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

NZ vs SL, T20 WC 2026 (image via getty) न्यूजीलैंड ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर एट्स में श्रीलंका को 61 रन से हराकर मेजबान टीम...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका 

New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 46वां मैच आज 25 फरवरी, बुधवार को कोलंबो के आर...

T20 WC 2026, NZ vs SL: रचिन रवींद्र को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T20 WC 2026, NZ vs SL: Rachin Ravindra (image via JioHotstar) को-होस्ट श्रीलंका बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड से हारकर टी20 विश्व कप 2026...

T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स 

WI vs SA (Image Credit- Twitter X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला है।...