

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन में सुपर 8 के कुछ रोमांचक मैच सभी 8 टीमों के बीच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम में 26 फरवरी, गुरूवार को सुपर 8 डबल हेडर का पहला मैच मुकाबला इनफाॅर्म वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
दोनों टीमों की बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है। फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है।
साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में सह-मेजबान भारतीय टीम के साथ 76 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। तो वहीं, कैरेबियाई टीम ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
अहमदाबाद में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक व हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। जो भी टीम सुपर 8 के इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वह लगभग आसानी से सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है। तो वहीं, साउथ अफ्रीका की जीत भारतीय टीम के सेमीफाइनल में बने रहने के लिहाज से अहम होगी।
WI vs SA मैच डिटेल्स
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सुपर 8 मैच 47, टी20 वर्ल्ड कप 2026 |
| तारीख व समय (IST) | गुरूवार 26 फरवरी, दोपहर 3 बजे से |
| वेन्यू | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग | JioStar नेटवर्क चैनल और JioHotstar (ऐप और वेबसाइट) |
मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (WI):
ब्रैंडन किंग, शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अकेल हुसैन, शमार जोसेफ
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (SA):
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स
WI vs SA, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन
T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल व पिच का मिजाज? यहां जानें
‘पिछले दो सालों में हमने सबसे खराब मैच खेला’ जिम्बाब्वे के खिलाफ सितांशु कोटक ने भारत की वापसी का समर्थन किया

