Skip to main content

ताजा खबर

सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद, अभिषेक शर्मा के साथ गहन बातचीत करते हुए नजर आए कोच गंभीर, देखें वीडियो 

Gautam Gambhir and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Gautam Gambhir and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में भारत की करारी हार के बाद, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में गौतम आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे सलामी बल्लेबाज से गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो उस समय की है, जब भारतीय क्रिकेट टीम टीम बस से होटल जा रही थी। इस वीडियो में गंभीर बस की आगे की सीट पर अभिषेक के साथ गहन चर्चा करते हुए देखे गए। दोनों की इस बातचीत का सटीक विवरण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन दोनों व्यक्तियों की बाॅडी लैंग्वेज से गंभीर बातचीत का संकेत मिलता है। सहायक कोच रयान टेन डोएशे भी बाद में बातचीत में शामिल हो गए।

देखें सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो

अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं अभिषेक

तो वहीं, जारी टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें थी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में अभिषेक ने ओपनिंग करते हुए कुछ कमाल की पारियां खेली थी।

हालांकि, बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज अभी तक भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंदों में 15 रन बनाने से पहले वह टी20 वर्ल्ड कप में खेली गई तीन पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके अलावा एक मैच वह बीमारी की वजह से नहीं खेले थे।

तो वहीं, अब भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो ओपनिंग में अभिषेक को जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करने के साथ बड़ी पारी खेलनी होगी। दूसरी ओर, भारत के सेमीफाइनल में समीकरण अब अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत और दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...