

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मैच आज 23 फरवरी, सोमवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाते हुए 107 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल दर्ज की।
मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शिमरन हेटमायर (85 रन, 34 गेंद) की तूफानी अर्धशतक के दम पर 255 रनों का लक्ष्य जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा। इस टारगेट का पीछा करते हुए सिकंदर रजा एंड कंपनी 147 रनों पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, टी20 वर्ल्ड कप के 44वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 254 रन बनाए। बता दें यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
कैरेबियाई टीम को इस रिकाॅर्ड लक्ष्य तक पहुंचाने में शिमरन हेटमायर (85 रन, 34 गेंद) और रोवमैन पाॅवेल (59 रन, 35 गेंद) के तेज अर्धशतक ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 21 और शेरफन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 31* रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की ओर से बेहद ही साधारण गेंदबाजी देखने को मिली। सभी गेंदबाजों ने लगभग 10 की महंगी इकाॅनमी से रन दिए। हालांकि, रिचर्ड नगर्वा व ब्लेसिंग मुजरबानी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ब्रैड इवांस व ग्रीम क्रीमर के हाथ 1-1 विकेट लगा।
इसके बाद, जब जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज से मिले 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 17.4 ओवरों में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई, व उसे 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 21 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। लेकिन अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। स्पिनर गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अकील हुसैन को 3, मैथ्यू फाॅर्ड को 2 और जेसन होल्डर को 1 विकेट मिला।
22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी
Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया
Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

