

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन इन ब्लू के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 76 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के हिसाब से मिली दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य, भारत के सामने जीत के लिए रखा। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 111 रनों पर सिमट गई।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप के 43वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 187 रन बनाए।
हालांकि, मैच में साउथ अफ्रीका के पहले तीन विकेट जल्दी गिर गए। एडेन मार्करम 4, क्विंटन डीकाॅक 6 और रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद चौथे विकेट के लिए डेवाल्ड ब्रेविस (45) और डेविड मिलर (63*) ने 91 रनों की साझेदारी कर, और अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की 44* रनों की नाबाद पारी ने, साउथ अफ्रीका को मैच में प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद की।
दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को 2 और वरुण चक्रवर्ती व शिवम दुबे के हाथ 1-1 विकेट लगा।
इसके बाद, जब भारत साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.5 ओवरों में महज 111 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए सिर्फ शिवम दुबे ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली, लेकिन और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से शुरुआत से ही कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली और लगातार विकेट निकाले। केशव महाराज ने 15वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह से साउथ अफ्रीका की ओर मोड़ दिया। साथ ही मार्को यान्सेन ने 4, काॅर्बिन बाॅश ने 2 और एडेन मार्करम ने 1 विकेट हासिल किया।
ENG vs NZ 2026: स्लो ओवर-रेट पर ICC ने लगाई इंग्लिश टीम को फटकार; WTC पॉइंट्स टेबल में काटे गए 12 अंक
‘वह रन बना रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं चुना गया’ यशस्वी जायसवाल को लेकर आखिर किसने दिया ऐसा बयान
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा, बनी दुनिया की पहली क्रिकेटर
Women’s T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद फंसी टीम इंडिया, जाने सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

