Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

T20 World Cup 2026 India Pakistan (Image credit Twitter - X)
T20 World Cup 2026 India Pakistan (Image credit Twitter – X)

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा करते हुए पत्नी ईशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की है। 26 वर्षीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर बताया कि अब उनके जीवन का यह अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है।

राहुल और ईशानी की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में एक खूबसूरत बीच वेडिंग में हुई थी, जिसकी तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। राहुल ने अपने बयान में लिखा कि उन्होंने कम उम्र में शादी कर ली थी, जब वह खुद को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे।

उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय उन्हें यह स्पष्ट नहीं था कि वे जीवन में क्या चाहते हैं और किस तरह का भविष्य बनाना चाहते हैं। शादी के बाद के साल उनके लिए उम्मीद से अलग रहे और पिछले पंद्रह महीनों में उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई की ताकत को करीब से महसूस किया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी, आपसी सहमति से खत्म हुआ रिश्ता; राहुल बोले– नई शुरुआत के लिए तैयार

राहुल ने बताया कि अब कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आपसी सहमति से यह रिश्ता खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था और इसकी एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन इससे उनके जीवन के इस दौर को अंतिम रूप मिल गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस रिश्ते को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि समझदारी और साफ सोच के साथ अलविदा कह रहे हैं।

अपने संदेश में राहुल ने यह भी लिखा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, बल्कि वे हमें सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा समझदार और आत्मविश्वासी महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे का जीवन आत्मसम्मान, शांति और बेहतर फैसलों पर आधारित होगा।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल...

महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC ने उठाया बड़ा कदम, जारी की 6 चरणों वाली गाइडलाइंस

female cricketers (Image credit Twitter – X) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईसीसी ने ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी...

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर संजू सैमसन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘स्टैंडर्ड काफी ऊंचे….’

Sanju Samson India’s 2025 Women’s World Cup (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को याद...

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...