

आज 19 फरवरी, गुरूवार को जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने सहमेजबान श्रीलंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की, और लंकाई टीम का पिछले तीन मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला तोड़ दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 179 रनों का टारगेट जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा, जिसे जिम्बाब्वे ने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनट (63* रन, 48 गेंद) की नाबाद पारी के दम पर 6 विकेट रहते रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 178 रन बनाए। श्रीलंका के लिए इनफाॅर्म ओपनर पथुम निसंका ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली, तो पवन रथनायके ने 44 रनों का योगदान दिया, व कुशल परेरा ने भी 22 रनों की उपयोगी पारी खेली।
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्राड इवांस और ग्रीम क्रीमर के हाथ 2-2 विकेट लगे। इसके अलावा रयान बुर्ल को भी एक विकेट मिला।
इसके बाद, जब जिम्बाब्वे श्रीलंका से मिले 179 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.3 ओवरों में चार विकेट विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज 63* रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और टीम की एक यादगार जीत सुनिश्चित की।
इसके अलावा टी मरूमानी ने 34, रयान बुर्ल ने 23 और कप्तान सिकंदर रजा ने भी 45 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में दुशन हेमंता को 2 और कप्तान दासुन शनाका व दुनिथ वेल्लालगे को 1-1 विकेट मिला। खैर, यह जीत सुपर 8 से पहले जिम्बाब्वे के आत्मविश्वास के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।
T20 World Cup 2026: लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 3 बल्लेबाज
SL vs ZIM: सिकंदर रजा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर किया एक और उलटफेर
SM Trends: 19 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
AFG vs CAN: कनाडा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है, प्लेइंग 11 पर एक नजर डालें

