Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टाॅप 3 टीमों के बारे में यहां जाने

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टाॅप 3 टीमों के बारे में यहां जाने

T20 World Cup wins teams (Image credit Twitter – X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और तब से यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया में एक खास पहचान बना चुका है। टी20 फॉर्मेट में हर मैच बेहद अहम होता है, क्योंकि यहां एक छोटी सी गलती भी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

ऐसे में लगातार जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इतिहास गवाह है कि जिन टीमों ने लंबी जीत की लय पकड़ी, वे अक्सर खिताब तक पहुंचीं या फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। तो वहीं, आज हम आपको इस खबर में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टाॅप 3 टीमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं:

1. ऑस्ट्रेलिया – 8 लगातार जीत

ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगातार 8 मुकाबले जीतकर अपनी ताकत दिखाई। 2022 में न्यूजीलैंड से शुरुआती हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और श्रीलंका, आयरलैंड और अफगानिस्तान को हराया। हालांकि, नेट रन रेट के कारण वे सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके।

इसके बाद 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान, इंग्लैंड, नामीबिया, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। उनका यह अभियान सुपर-8 चरण में अफगानिस्तान और भारत से हार के साथ समाप्त हुआ। हालांकि, 2026 में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए।

2. दक्षिण अफ्रीका – 8 लगातार जीत

दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में लगातार 8 मैच जीतकर इतिहास रचा। यह उनके मैन्स टी20 इतिहास की सबसे लंबी जीत की श्रृंखला थी। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वे पहली बार किसी मैन्स वनडे या टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे।

सेमीफाइनल में उन्होंने अफगानिस्तान को हराया, लेकिन फाइनल में भारत के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं, पिछली बार की तरह 2026 में भी टीम ने दमदार शुरुआत की और ग्रुप डी के चारों मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई।

3. भारत – 11 लगातार जीत

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे लंबी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बिना कोई मैच हारे खिताब जीता। यह आत्मविश्वास 2026 में भी जारी रहा, जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर लगातार 11 जीत का आंकड़ा छू लिया। इस प्रदर्शन ने भारत को एक बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...