
Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X)
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मैन इन ब्लू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत हासिल की और ग्रुप ए से सबसे पहले सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विकेटकीपर ईशान किशन (77) की शानदार पारी के चलते 176 रनों का लक्ष्य, पाकिस्तान के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद जब पाकिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में महज 114 रनों पर सिमट गई। इस हार के बाद, अगर पाकिस्तान को सुपर 8 लिए क्वालिफाई करना है, तो उसे नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
दूसरी ओर, भारती की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। शुक्ला ने कहा कि भारत निश्चित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली है।
राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान
कोलंबो में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद, राजीव शुक्ला ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ इतने बड़े अंतर से जीतना, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, और आज मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से हमारे लड़कों ने खेला है, हम निश्चित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतेंगे।
शुक्ला ने आगे कहा- कभी ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करता है, कभी अभिषेक अच्छा प्रदर्शन करता है, सभी लड़के अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए हमारी टीम इतनी मजबूत है कि हम निश्चित रूप से वर्ल्ड कप जीतेंगे।
खैर, अब भारत का सामना अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इनफाॅर्म भारत के सामने नीदरलैंड कैसा खेल दिखाने वाली है?
29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!
किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!
IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

