

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मैच यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में यूएसए ने 31 रनों से जीत हासिल की और सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। तो वहीं, नामीबिया लगातार तीसरी हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप से नाॅकआउट हो गई है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने 200 रनों का लक्ष्य, नामीबिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए नामीबिया 20 ओवरों में 168 रन ही बना सकी। यह जारी टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया की लगातार तीसरी हार है, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है।
यूएसए बनाम नामीबिया, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो यूएसए ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के खिलाड़ियों ने सही साबित कर दिखाया। पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 199 रन बनाए।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज मोनांक पटेल (52) और शायन जहांगीर (22) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। तो वहीं, संजय कृष्णमूर्ति ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 33 मैचों में 4 चौके व 6 छक्कों की मदद से 68* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही मिलिंद कुमार ने 28 रनों की पारी खेली। नामीबिया के लिए गेंदबाजी में विलेम मायबर्ग और कप्तान ग्रेहार्ड एरासमस को दो-दो विकेट मिले।
इसके बाद, जब नामीबिया यूएसए से मिले 200 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन ही बना पाई, व मैच में उसे 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नामीबिया के लिए सलामी बल्लेबाज लाॅरेन स्टीनकैंप ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, तो जेजे स्मट्स ने 31 रनों का योगदान दिया। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।
यूएसए के लिए गेंदबाजी में Shadley van Schalkwyk को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अली खान, सौरभ नेत्रवलकर और शुभम रंजने ने 1-1 विकेट लिया।
IND vs PAK: पाकिस्तान को जीतने के लिए चाहिए 176 रन, ईशान किशन ने खेली 77 रनों की पारी
बारिश के बीच भारत की शानदार जीत, DLS नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 21 रन से हराया
IND vs PAK: भारत-पाक मैच का आनंद लेने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह, देखें वीडियो
T20 WC 2026, IND vs PAK: पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग चुनी, अभिषेक-कुलदीप की टीम में वापसी

