Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई नेपाल

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई नेपाल

West Indies vs Nepal (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मैच आज 15 फरवरी, रविवार को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस एकतरफा मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 133 रन ही बना पाई। इसके बाद इस टारगेट को वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही नेपाल की यह जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी है, जिसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, जबकि वेस्टइंडीज ग्रुप सी से सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। कैरेबियाई टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने नेपाल 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 133 रन ही बना पाई। नेपाल के लिए मैच में दीपेंद्र सिंह अरी ने 58 रनों की पारी खेली, तो सोमपाल कामी 26* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा अकील हुसैन, मैथ्यू फाॅर्ड, शमार जोसेफ व रोस्टन चेज के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब वेस्टइंडीज नेपाल से मिले 134 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.2 ओवरों में एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए ब्रेंडन किंग ने 17 रन बनाए, तो कप्तान शाई होप 61* और शिमरन हेटमायर 46* रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल के लिए नंदन यादव को एकमात्र सफतता मिली।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल...

महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC ने उठाया बड़ा कदम, जारी की 6 चरणों वाली गाइडलाइंस

female cricketers (Image credit Twitter – X) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईसीसी ने ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी...

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर संजू सैमसन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘स्टैंडर्ड काफी ऊंचे….’

Sanju Samson India’s 2025 Women’s World Cup (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को याद...

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...