
SL vs OMA (Image Credit- Twitter X)
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मैच श्रीलंका और ओमान के बीच आज 12 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने 105 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस हार के बाद ओमान जारी टूर्नामेंट से लगभग नाॅकआउट हो चुकी है। अब उसे अपने आगामी दोनों मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 226 रनों का लक्ष्य ओमान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब ओमान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह लंकाई गेंदबाजों के खिलाफ 20 ओवरों में सिर्फ 120 रन ही बना पाई।
श्रीलंका बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो ओमान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। लंकाई टीम के लिए विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 61, पवन रतनायके ने 60 और कप्तान दसुन शनाका ने 20 गेंदों में दो चौके व पांच छक्कों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।
ओमान की ओर से बेहद ही साधारण गेंदबाजी देखने को मिली। जितेन रामानंदी को 2 और जे ओडेरा व सुफयान महमूद के हाथ एक-एक सफलता लगी।
इसके बाद, जब ओमान श्रीलंका से मिले 226 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 120 रन ही बना पाई व मैच में उसे 105 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि, ओमान के लिए मोहम्मद नदीम 53* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वसीम अली ने 27 रन बनाए, लेकिन इन दोनों के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं, श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दुशमंता चमीरा व महीष तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा दुनिथ वेल्लालगे, दुशन हेमंता व कामिंडू मेंडिस के हाथ 1-1 सफलता लगी।
‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात
23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“वैभव सूर्यवंशी से कोई कैसे नफरत कर सकता है?” दांबुला विवाद के बाद रविचंद्रन अश्विन ने युवा क्रिकेटर का किया बचाव
SM Trends: 23 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

