Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह की तेज यॉर्कर से ईशान किशन चोटिल, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

बुमराह की तेज यॉर्कर से ईशान किशन चोटिल, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए चिंता की खबर सामने आई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार, 12 फरवरी को भारत का सामना नामीबिया से होना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले ईशान की चोट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर गेंद सीधे ईशान के पैर के अंगूठे पर लगी। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए। यह दृश्य टीम प्रबंधन और साथियों के लिए चिंताजनक था। पहले ही अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, ऐसे में ईशान की चोट ने टीम की चिंता और बढ़ा दी है।

ईशान की फिटनेस पर टिकी नजरें, नामीबिया मैच से पहले बढ़ी चिंता

अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जबकि ईशान किशन ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। हालांकि, उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान शानदार फॉर्म में नजर आए थे।

उन्होंने चार पारियों में 215 रन बनाए, उनका औसत 53 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 231 से ऊपर रहा। दो साल से अधिक समय बाद टीम में वापसी करते हुए उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की थी।

चोट लगने के बाद कुछ समय के लिए वह अभ्यास से बाहर चले गए, लेकिन बाद में फिर से नेट्स में लौटे। रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान थी हालांकि, चलते समय थोड़ा लंगड़ाते हुए दिखाई दिए। इससे उम्मीद जगी है कि चोट गंभीर नहीं है।

अमेरिका के खिलाफ मैच में भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और स्कोर 77/6 हो गया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर टीम को 161/9 तक पहुंचाया। जवाब में अमेरिका 132/8 तक ही पहुंच सका। अब सबकी नजरें ईशान की फिटनेस पर टिकी हैं।

আরো ताजा खबर

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह 

James coles (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

A Look at Harbhajan Singh’s ₹70 Crore Net Worth, Luxury Homes, and Love Story (image via X) भारत के पूर्व स्पिनर और 2011 व 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम...

3 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर...