Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अर्जुन और सानिया की शादी के लिए प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण 

Sachin Tendulkar and PM Narendra Modi (Image Credit- Twitter X)
Sachin Tendulkar and PM Narendra Modi (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान व क्रिकेट खेल के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर, हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। इस मुलाकात की फोटो को तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया और जानकारी दी कि उन्होंने अपने बेटे अर्जुन और मुंबई के कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंदोक की शादी के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया से इस साल 5 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। दोनों परिवारों ने सगाई को लेकर चुप्पी साध रखी थी, जिससे शादी समारोह को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगी थीं।

हालांकि, सचिन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से बातचीत के दौरान इस शुभ अवसर के बारे में जानकारी दी। एक यूजर ने दिग्गज क्रिकेटर से पूछा, “क्या अर्जुन की सगाई हो गई है?” जिस पर मास्टर ब्लास्टर ने जवाब दिया, “हां, हो गई है और हम उनके जीवन के इस नए चरण के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

देखें सचिन तेंदुलकर की ये सोशल मीडिया पोस्ट

खैर, दूसरी ओर अर्जुन तेंदुलकर अभी भी युवा हैं, लेकिन अपने पिता की तरह क्रिकेट में नाम कमाने के लिए उन्हें और पसीना बहाने की जरूरत है। फिलहाल, वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई से अलग होने के बाद गोवा के लिए खेलते हैं। साथ ही कुछ सीजन उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खेले। हालांकि, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया था।

अर्जुन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि अर्जुन ने खबर लिखे जाने तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 20.75 की औसत से 685 रन बनाने के साथ 52 विकेट भी हासिल किए हैं। लिस्ट ए में खेले गए 24 मैचों में 160 रन बनाने के साथ 26 विकेट नाम किए हैं। जबकि टी20 क्रिकेट में खेले गए 29 मैचों में उन्होंने 189 रन बनाने के साथ 8.58 की इकाॅनमी रेट से कुल 35 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...

IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त 

KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...