Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सह-मेजबान श्रीलंका के लिए बुरी खबर, वानिंदु हसरंगा हुए टूर्नामेंट से बाहर 

Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter X)
Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच सह-मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इंजरी के कारण टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अनुभवी गेंदबाज ने श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन में सिर्फ 1 ही मैच खेला था।

इस मुकाबले में पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने आयरलैंड के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चार ओवरों में 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। हालांकि, जारी टूर्नामेंट में हसरंगा का साथ लंकाई टीम के लिए सिर्फ यहीं तक था। यह 2014 सीजन की चैंपियन श्रीलंका के लिए अच्छी खबर नहीं है।

हसरंगा को हैमस्ट्रिंग में है गंभीर इंजरी

मंगलवार को हुए एमआरआई स्कैन में हसरंगा की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट का पता चला है। तो वहीं, श्रीलंका ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर दुशान हेमंथा को टीम में शामिल कर लिया है।

बता दें कि 31 वर्षीय हेमंथा ने जून 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम चार विकेट हैं, जिनका औसत 22.25 और स्ट्राइक रेट 17 है। उनकी इकॉनमी रेट 7.85 है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/38 है। वहीं, बल्लेबाजी में दो मैचों में हेमंथा ने 21 रन बनाए हैं।

हसरंगा के टी20 रिकाॅर्ड्स पर एक नजर

दूसरी ओर, हसरंगा के टी20 रिकाॅर्ड्स के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने श्रीलंका के लिए खेले गए 82 मैचों में 17.21 की औसत व 120.94 के स्ट्राइक रेट से कुल 895 रन बनाए हैं। साथ ही हसरंगा ने 16.67 की औसत व 15.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 82 विकेट अपने नाम किए हैं। हसरंगा के इन आंकड़ों को देखने के बाद साफ हो जाता है कि वह श्रीलंका टीम के लिए जारी टूर्नामेंट में एक अहम खिलाड़ी थे, जो विकेट लेने के साथ मिडिल ऑर्डर में कुछ आकर्षक पारियां खेल सकते थे।

खैर, देखने लायक बात होगी कि हसरंगा की गै-मौजूदगी और दुशान हेमंथा के आने से टीम कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: पाकिस्तान ने यूएसए से लिया पिछली हार का बदला, जारी टी20 वर्ल्ड कप में 32 रनों से हराया 

PAK vs USA (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज 10 फरवरी, मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब...

T20 WC 2026: स्टार्क-कमिंस-हेजलवुड के ना होने के बाद भी मिचेल मार्श ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जताया भरोसा

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार अपने सबसे मशहूर तेज गेंदबाजी तिकड़ी के बिना उतर रही है। पैट...

सचिन तेंदुलकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अर्जुन और सानिया की शादी के लिए प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण 

Sachin Tendulkar and PM Narendra Modi (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व क्रिकेट खेल के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर, हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

’14 साल में ऐसा खेल कभी नहीं देखा’ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बोले जोस बटलर

Vaibhav Suryavanshi Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी के खेल से पूरी तरह प्रभावित नजर आए। 14...