
Scotland vs Italy (Image Credit- Twitter X)
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच आज 9 फरवरी को स्काॅटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में इटली को 73 रनों से हराकर, स्काॅटलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है। मिशेल लीस्क (4 विकेट) को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।
स्काटलैंड बनाम इटली, मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो इटली ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काॅटलैंड ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 84 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल जोन्स ने 37 रनों की पारी खेली, तो वहीं अंत में ब्रेंडन मैकमुलेन ने 18 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 41* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।
माइकल लीस्क ने भी 5 गेंदों में 2 चौके व 2 छक्कों की मदद से 22* रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरी ओर, इटली की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, थाॅमस ड्रेका और जे स्मट्स को एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद, जब इटली स्काटलैंड से मिले 208 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह स्काॅटलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने 16.4 ओवरों में महज 134 रनों पर सिमट गई। इटली को टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में 73 रनों के बड़े अंतर से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
इटली के लिए बेन मैनटी ने 31 गेंदों में 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। हैरी मैनटी को 37 और जे स्मट्स ने 22 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी ने बड़ा योगदान नहीं दिया।
तो वहीं, स्काॅटलैंड के लिए मिचेल लीस्क ने 4 ओवरों में 17 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मार्क वाट को 2 और ब्रैड कुरी, ब्रेट वील व ओलिवर डेविडसन के हाथ 1-1 सफलता लगी।
9 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 9 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
T20 WC में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने अधिक पैसे की मांग की: रिपोर्ट्स
सचिन तेंदुलकर की तरह, वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जल्दी से शामिल करें: शशि थरूर

