Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर की तरह, वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जल्दी से शामिल करें: शशि थरूर

सचिन तेंदुलकर की तरह, वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जल्दी से शामिल करें: शशि थरूर

Vaibhav Sooryavanshi and Shashi Tharoor (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रिकाॅर्ड शतक लगाने के बाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत करते हुए नजर आए हैं। इसको लेकर थरूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स से एक पोस्ट भी शेयर की है।

बता दें कि 1980 के दशक में मुंबई के मैदान के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन करने की वजह से सचिन तेंदलुकर महज 16 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पाकिस्तान दौरे पर डेब्यू करने में सफल रहे थे।

तो वहीं दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी अभी महज 14 साल के हैं, और आईपीएल के साथ-साथ जूनियर क्रिकेट में नितनए दिन रिकाॅर्ड पर रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाना इस बात का ताजा उदाहरण है।

शशि थरूर की वैभव सूर्यवंशी को लेकर प्रतिक्रिया

बता दें सूर्यवंशी को लेकर थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर अमूल की एक फोटो शेयर की और लिखा- “वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द उच्च सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। पिछली बार जब हमने क्रीज पर 14 साल के किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को देखा था, तो उनका नाम सचिन तेंदुलकर था। और हमने उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करवाया।”

देखें शशि थरूर की पोस्ट

अंडर 19 के फाइनल में वैभव ने जड़ा था तूफानी शतक

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक रिकाॅर्डतोड़ शतकीय पारी खेली थी। इंग्लिश गेंदबाजों की खबर लेते हुए वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। साथ ही 55 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया। इस पारी के साथ वह अंडर वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे और सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

फाइनल में भारतीय अंडर 19 टीम ने 100 रनों से जीत हासिल करते हुए, रिकाॅर्ड छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...

युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी! देखें वायरल वीडियो

Yuvraj Singh issues apology to MS Dhoni, Kapil Dev over father Yograj’s remarks (image via X) भारत के वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा...

IPL 2026, Match 8: दिल्ली बनाम मुंबई के हेड टू हेड आंकड़ों में कौन किस पर भारी, देखें यहां

IPL 2026, Match 8: DC vs MI head to head records (image via getty) 4 अप्रैल, 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के एक बेहद अहम...

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...