
T20 World Cup 2026 Chennai Fan (Image credit Twitter – X)
चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मुकाबले के दौरान उस वक्त भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जब दर्शकों को स्टेडियम के अंदर सीटी (व्हिसल) ले जाने से रोक दिया गया।
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच हुए इस मैच से पहले कई फैंस को गेट पर ही रोक दिया गया क्योंकि उनके पास सीटी थीं। इतना ही नहीं, स्टेडियम के बाहर मौजूद दुकानदारों को भी सीटी बेचने से मना कर दिया गया।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट प्रेमियों के बीच सवाल उठने लगे। बाद में त्रिपलिकेन इलाके के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साफ किया कि सीटी पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं है।
उनके मुताबिक, यह सब जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों की गलतफहमी के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से ऐसा कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया था।
चेन्नई में सीटी का खास सांस्कृतिक महत्व रहा है। ‘व्हिसल पोडु’ सालों से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस की पहचान रहा है। जब भी सीएसके मैदान पर उतरती है, पूरा स्टेडियम सीटी की आवाज से गूंज उठता है।
आमतौर पर क्रिकेट स्टेडियम में जिन चीजों पर रोक होती है, उनमें बाहर का खाना, शराब, बड़े बैग, पटाखे और प्रोफेशनल कैमरे शामिल होते हैं, सीटी कभी भी इस सूची में नहीं रही है।
इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गईं, क्योंकि तमिलनाडु में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) को चुनाव चिन्ह के रूप में सीटी आवंटित की है।
विजय की फिल्म ‘GOAT’ का मशहूर गाना ‘Whistle Podu’ और उनकी फिल्म बिगिल (जिसका मतलब ही सीटी होता है) ने भी इस प्रतीक को और चर्चित बना दिया है।मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य को 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
शुरुआत में कीवी टीम लड़खड़ा गई थी, लेकिन टिम सेइफर्ट ने 42 गेंदों में 65 रन की तेज पारी खेली। सेइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स की साझेदारी ने मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ दिया। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नैब ने 63 रन बनाए, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी।
IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर
3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी! देखें वायरल वीडियो
IPL 2026, Match 8: दिल्ली बनाम मुंबई के हेड टू हेड आंकड़ों में कौन किस पर भारी, देखें यहां

