Skip to main content

ताजा खबर

वायरल फीवर की वजह से T20 WC का पहला मैच खेलने से चूक सकते हैं जसप्रीत बुमराह: रिपोर्ट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, वायरल फीवर की वजह से जसप्रीत बुमराह यूएसए के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में खेलने से चूक सकते हैं। बता दें कि टीम ने शुक्रवार को बुमराह की गैर-मौजूदगी में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को आयोजित ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में बुमराह के बिना हिस्सा लिया। यहां पर बुमराह के अलावा सिर्फ 13 खिलाड़ी ही नजर आए। तो वहीं, बुमराह की गैर-मौजूदगी के बाद ये साबित हो गया है कि भारत के पास फिलहाल 13 खिलाड़ी हैं, जो पूरी तरह से फिट हैं।

बता दें कि अभी तक ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर मैच फिट नहीं हुए हैं। फिलहाल वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। यहां पर वह मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह जल्द से जल्द भारतीय से जुड़ पाएं।

हर्षित राणा हुए टूर्नामेंट से बाहर

दूसरी ओर, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हर्षित राणा इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राणा के बाहर होने को लेकर बीसीसीआई सेकेटरी देवजीत सैकिया ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा-

“टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी, 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं। एक विशेषज्ञ से परामर्श और स्कैन के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।”

तो वहीं, हर्षित राणा की जगह भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया है। अगर बुमराह यूएसए के खिलाफ वानखेड़े में होने वाले पहले मैच मे नहीं खेल पाते हैं, तो सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC vs MI मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, DC vs MI: top 3 players to watch out (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच...

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IPL 2026, DC vs MI: pitch report and probable playing XI (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 8वें मैच में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...

युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी! देखें वायरल वीडियो

Yuvraj Singh issues apology to MS Dhoni, Kapil Dev over father Yograj’s remarks (image via X) भारत के वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा...