Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X)

ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मैन इन ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 रनों से जीत दर्ज की और कुल छठी बार आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया।

फाइनल में बाएं हाथ के 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों में 439 रन बनाने के चलते वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया।

भारत ने दर्ज की 100 रनों की बड़ी जीत

दूसरी ओर, मैच के बारे में विस्तार से बात करें, तो भारतीय कप्तान आयुष मातरे ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 20 रनों के टीम स्कोर पर आरोन जाॅर्ज (9) के जल्दी आउट होने के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

फाइनल मुकाबले में वैभव ने मात्र 55 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे तेज शतक है। इस उपलब्धि के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद और मंजीत कालरा के नाम था। खैर, भारत ने वैभव की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 411 रन बनाए।

इसके बाद, जब इंग्लैंड भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई, व मैच में उसे 100 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के लिए कैलब फैलकोनर ने 115 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...