

जारी रणजी ट्राॅफी 2025-26 सीजन के क्वार्टरफाइनल मैच से पहले मुंबई क्रिकेट टीम के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि इस मैच के लिए 42 बार की चैंपियन मुंबई में शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। टीम ने आज 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो 6 फरवरी को क्वार्टरफाइनल मैच में कर्नाटक का सामना करने वाली है।
बता दें कि शार्दुल और जायसवाल दोनों ही मुंबई के पिछले रणजी मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। ठाकुर विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पिंडली में लगी चोट के कारण बाहर थे, जबकि जायसवाल की अनुपस्थिति पर सवाल उठे थे, यहां तक कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने भी शुरुआत में इसके कारणों को स्पष्ट नहीं किया था। यह मामला इसलिए चर्चा में आया क्योंकि जायसवाल की उस दौरान कोई इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल रहे थे।
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जायसवाल का एंडोस्कोपी हुआ है और पुणे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे अभी भी ठीक हो रहे हैं। हालांकि, वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज को क्वार्टर फाइनल में वापसी के लिए तैयार माना जा रहा है। क्वार्टरफाइनल मैच में शार्दुल ठाकुर टीम में वापसी के साथ, कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा मुंबई टीम में इंजरी के चलते भी कुछ बदलाव करने पड़े हैं। चोट की वजह से आकाश पार्कर को जगह नहीं मिली है। जबकि चोट का सामना कर रहे शम्स मुलानी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। साथ ही मुंबई की अंडर 23 टीम में बेहतरीन खेल दिखाने के चलते सूर्यांश शेडगे को भी टीम में वापिस बुलाया गया है।
क्वार्टरफाइनल मैच के लिए मुंबई टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्देश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करने पर पाकिस्तान को चेतावनी देना ICC का सही कदम: राजीव शुक्ला
T20 World Cup 2026 से पहले फॉर्म में लौटे बाबर आजम, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड!
2 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘यह बकवास बंद करो’ – पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ T20 WC मैच का बहिष्कार करने के बाद शशि थरूर

