Skip to main content

ताजा खबर

2 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

2 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty)

1. बड़ी खबर! भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करेगा पाकिस्तान

7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का फैसला किया है, लेकिन उसने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले लीग मैच का बायकाॅट करने का फैसला भी किया है।

2. ICC Under 19 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से दी करारी शिकस्त

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स ग्रुप-2 में भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 58 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और सेमीफाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।

3. WPL 2026: यूपी वाॅरियर्स को 5 विकेट से हराकर, दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में बनाई जगह

महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का आखिरी लीग मैच आज 1 फरवरी, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वाॅरियर्स के बीच खेला गया। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बारे में जानकारी दें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए एलिमिनेटर में जगह बना ली है।

पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 122 रनों पर यूपी वाॅरियर्स को रोक दिया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट को 5 विकेट खोकर, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (34 रन, 18 गेंद) की नाबाद पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।

4. जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

अब जोस बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनका इंग्लैंड के लिए 402वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 401 मैच खेले थे। इस उपलब्धि के साथ बटलर ने खुद को इंग्लिश क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल कर लिया।

5. IND vs NZ 2026: ईशान किशन की धमाकेदार वापसी में सेलेक्टर्स का बड़ा हाथ: इरफान पठान

बता दें कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को अक्सर फैसलों को लेकर आलोचना झेलनी पड़ती है, लेकिन इरफान पठान का मानना है कि इस बार उन्होंने बेहद साहसी और सही कदम उठाया। उन्होंने कहा कि उप-कप्तान शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को बाहर कर ईशान किशन को वापस लाना बिल्कुल आसान फैसला नहीं था, लेकिन यह फैसला पूरी तरह सफल रहा।

6. Ranji Trophy 2025-26 देवदत्त पडिक्कल के तूफानी शतक से कर्नाटक क्वार्टरफाइनल में

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म जारी है। रविवार, 1 फरवरी को उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेलते हुए कर्नाटक को रोमांचक जीत दिलाई।

7. रिपोर्ट्स: पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का बॉयकॉट करने के बावजूद भारत श्रीलंका जाएगा और मैच से पहले की सामान्य ड्यूटी करेगा

भले ही पाकिस्तान ने मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी और मैच से पहले की अपनी सामान्य तैयारियां शुरू करेगी। अगर पाकिस्तान मैदान पर नहीं आता है, तो मेन इन ब्लू मैच रेफरी के फैसले का इंतजार करेंगे।

8. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भारत का बहिष्कार: पाकिस्तान पर ICC के कड़े प्रतिबंधों का खतरा

यह फैसला पाकिस्तानी सरकार ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया। इसके जवाब में, आईसीसी से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की उम्मीद है, जिसमें इवेंट में हिस्सा लेने पर बैन भी शामिल हो सकता है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...

“बड़े नामों पर कड़े फैसले लेने में अब भी कतराता है भारतीय क्रिकेट”: संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

Sanjay Manjrekar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि...

IPL 2027: बल्लेबाजी को मजबूत करने में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स, जी जयकुमार बनेंगे नए बैटिंग कोच

Lucknow Super Giants (LSG) (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। पिछले...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम बांग्लादेश मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND W vs BAN W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम 25 जून, गुरुवार को मैनचेस्टर...