Skip to main content

ताजा खबर

जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

Jos Buttler (Image credit Twitter – X)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक सीरीज का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि जोस बटलर के करियर का ऐतिहासिक दिन भी बन गया। रविवार, 1 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जैसे ही जोस बटलर इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब जोस बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनका इंग्लैंड के लिए 402वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 401 मैच खेले थे। इस उपलब्धि के साथ बटलर ने खुद को इंग्लिश क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल कर लिया।

बटलर न सिर्फ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 57 टेस्ट, 199 वनडे और 146 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अगस्त 2011 में भारत के खिलाफ हुआ था।

कप्तानी छोड़ने के बाद भी बटलर का जलवा बरकरार

उनके करियर का सबसे यादगार पल 2022 टी20 वर्ल्ड कप रहा, जब उन्होंने कप्तान के रूप में इंग्लैंड को खिताब दिलाया। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

हालांकि, पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ दी और अब हैरी ब्रूक इंग्लैंड की टीम की कमान संभाल रहे हैं। आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बटलर सिर्फ विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे।

अगर मैच की बात करें तो पहले टी20 में बटलर ने 10 गेंदों में 17 रन की तेज पारी खेली थी, जिसमें चार चौके शामिल थे। बारिश से प्रभावित उस मुकाबले में इंग्लैंड ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 11 रन से जीत दर्ज की थी।

दूसरे टी20 में इंग्लैंड की नजर सीरीज जीतने पर थी, जबकि श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड इस लक्ष्य का पीछा कर सीरीज अपने नाम कर पाता है या नहीं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा टला, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, देखें वायरल वीडियो 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 से फाइनल के बाद एक भयानक हादसा होते-होते बचा। बता दें कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के...

IPL 2026: RCB की खिताबी जीत के बाद मशहूर हस्तियों और क्रिकेटरों की ओर से आई बधाईयों की बाढ़

IPL 2026: How celebrities and cricketers reacted to RCB’s title win (image via IPL/X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026...

1 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026 Final: RCB ने GT को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, कोहली नाबाद लौटे राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू...

IPL 2026: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

IPL 2026: Prize money and award winners list (image via IPL/X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया; आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात...