Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: भारत को आउट ऑफ फाॅर्म संजू सैमसन को बैक करना चाहिए: अंजिक्य रहाणे 

IND vs NZ: भारत को आउट ऑफ फाॅर्म संजू सैमसन को बैक करना चाहिए: अंजिक्य रहाणे 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

अब जबकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में भारतीय बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे संजू सैमसन को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट से उन्हें बैक करने के लिए कहा है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए तीसरे टी20 में सैमसन गोल्डन डक पर आउट हो गए थे, और अभी तक टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में सिर्फ 16 रन ही जोड़ पाए हैं। अनुभवी विकेटकीपर की यह फाॅर्म भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप से पहले चिंता बढ़ाती हुई नजर आ रही है। ऐसे में क्रिकबज के साथ एक बाचतीत में रहाणे ने संजू सैमसन को लेकर अपना पक्ष रखा है।

सैमसन को बैक करे भारतीय टीम: अंजिक्य रहाणे

क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा मुझे पूरा यकीन है कि मैनेजमेंट और कप्तान संजू सैमसन का पूरा समर्थन करेंगे। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें बस खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। उनमें खेल की प्रतिभा है, उनमें क्षमता है।

एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने इस फॉर्मेट में यह पाया है कि कभी-कभी आउट होने पर आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है, और यह ठीक भी है। बात हमेशा आत्मविश्वास की होती है। बात मैदान पर उतरकर खुलकर खेलने और खुद पर भरोसा रखने की होती है।

रहाणे द्वारा इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट से संजू सैमसन को बैक करने के लिए कहा है। अगर सैमसन की फाॅर्म टी20 सीरीज के बचे हुए दो मैचों में देखने को मिली, तो मैनेजमेंट ईशान किशन के रूप में टीम में मौजूद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज की ओर देख सकता है।

खैर, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले 3 मैचों में जीत हासिल करने के बाद, टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब चौथा मुकाबला 28 जनवरी को दोनों टीमों के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...