Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पीसीबी प्रमुख की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट खेलने का अंतिम फैसला टाल दिया

T20 World Cup 2026: पीसीबी प्रमुख की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट खेलने का अंतिम फैसला टाल दिया

Mohsin Naqvi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर अपने फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया है। पीएम के साथ एक चर्चा के बाद, नकवी ने कहा कि मामला अभी भी विचाराधीन है, सभी विकल्प खुले हैं, और अंतिम निर्णय शुक्रवार या अगले सोमवार तक आने की उम्मीद है।

बता दें कि पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता तब पैदा हुई जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत आने से इनकार करने पर बांग्लादेश को 20 टीमों के इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया, जिससे कथित तौर पर पीसीबी और पाकिस्तान सरकार दोनों में असंतोष पैदा हुआ है।

मोहसिन नकवी ने दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान पीएम से मुलाकात के बाद मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा- “प्रधानमंत्री मियां मोहम्मद नवाज शरीफ के साथ एक सार्थक बैठक हुई। मैंने उन्हें आईसीसी मामले के बारे में जानकारी दी और उन्होंने निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सुलझाएं। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम निर्णय शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।”

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले सकता है। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश के मामले में आईसीसी का रवैया पाकिस्तान आला कमान को पसंद नहीं आया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर पाकिस्तान की केंद्र सरकार की चिंताओं का उचित समाधान नहीं किया गया, तो वह पुरुष टीम को यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर सकती है।

खैर, इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। 20 टीमों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करती हुई नजर आएगी।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...