Skip to main content

ताजा खबर

‘सोशल मीडिया से दूर रहें, टीम पर दें पूरा ध्यान’ गौतम गंभीर को अजिंक्य रहाणे ने दी अहम सलाह

Ajinkya Rahane Gautam Gambhir (Image credit Twitter - X)
Ajinkya Rahane Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को अहम सलाह दी है। रहाणे का कहना है कि गंभीर को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और अपना पूरा ध्यान टीम की तैयारियों पर लगाना चाहिए, खासकर आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए।

दरअसल, हाल ही में गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कोच के तौर पर अपने अधिकारों को लेकर हो रही चर्चाओं पर परोक्ष रूप से प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई। इसी संदर्भ में रहाणे ने अपनी राय रखते हुए कहा कि ऐसे समय में कोच को बाहरी शोर से दूर रहना चाहिए।

रहाणे ने दी गंभीर को सलाह

क्रिकबज से बातचीत में अजिंक्य रहाणे ने कहा, मेरी निजी राय यही है कि गौतम गंभीर को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं, इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन किया है और अब टीम इंडिया को कोच करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

रहाणे ने आगे कहा कि गंभीर को सिर्फ टीम और वर्ल्ड कप की तैयारियों पर फोकस करना चाहिए। टी20 वर्ल्ड कप एक बड़ा टूर्नामेंट है। ऐसे में सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना और टीम पर पूरा ध्यान देना ही सबसे बेहतर रास्ता है।

इस बातचीत में रहाणे ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। बांग्लादेश ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था। इस पर रहाणे ने कहा, मुझे यह सुनकर हैरानी हुई। भारत दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। यहां सुरक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहती हैं। भारत में क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर माहौल मिलता है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बांग्लादेश का टूर्नामेंट से हटना उनका अपना नुकसान है। आईसीसी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और भारत व श्रीलंका इसकी संयुक्त मेजबानी करेंगे।

আরো ताजा खबर

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी, CSK के लिए डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी, देखें प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs DC: DC opted to bowl first (image via JioHotstar) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: आईपीएल में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया 

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज 11 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

IPL 2026: लग्जरी कार से सिगरेट फेंकते और सिगरेट पीते नजर आए युजवेंद्र चहल, देखें वायरल वीडियो!

Yuzvendra Chahal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान उनका एक वीडियो...

MI vs RCB, Match 20: मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें

IPL 2026, MI vs RCB: head to head records (image via X) 2026 आईपीएल के 18वें मैच में, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...