Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: हफ्तों की खींचतान के बाद ICC ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को दिया मौका

T20 World Cup 2026: हफ्तों की खींचतान के बाद ICC ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को दिया मौका

Scotland (Image credit Twitter – X)

यह अब आधिकारिक हो चुका है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार, 24 जनवरी को यह बड़ा फैसला लिया। कुछ दिन पहले ही ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 24 घंटे की समय-सीमा दी थी, लेकिन बांग्लादेश के रुख में कोई बदलाव नहीं आया।

दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था और मांग की थी कि उनके मुकाबले किसी अन्य देश में कराए जाएं। ICC ने इस मांग को अपनी नीति के खिलाफ माना।

ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने ICC बोर्ड को लिखे पत्र में साफ किया कि BCB बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा है, इसलिए मजबूरी में किसी अन्य टीम को शामिल करना पड़ रहा है। इस पत्र की प्रति BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई।

इसके साथ ही ICC ने क्रिकेट स्कॉटलैंड को औपचारिक न्योता भेजा। हालांकि, स्कॉटलैंड बोर्ड की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन दुबई और एडिनबर्ग के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है।

स्कॉटलैंड को क्यों मिला मौका?

स्कॉटलैंड को यह मौका उनके पिछले ICC टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन और मौजूदा रैंकिंग (14वां स्थान) के आधार पर मिला है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ग्रुप बी में इंग्लैंड के बराबर अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा था, लेकिन नेट रन रेट के कारण आगे नहीं बढ़ सका। 2022 में उसने वेस्टइंडीज को हराया था, जबकि 2021 में उसने बांग्लादेश को ही हराकर ग्रुप टॉप किया था।

अब स्कॉटलैंड ग्रुप C में खेलेगा। वह कोलकाता में वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) से भिड़ेगा। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ मुकाबला होगा।

ICC ने बांग्लादेश को अपना फैसला बदलने के लिए पूरा समय दिया। बोर्ड नहीं चाहता था कि कोई टीम भविष्य में मैच स्थान बदलने की मांग कर मिसाल कायम करे। ICC की सुरक्षा रिपोर्ट में भारत में खतरे का स्तर मध्यम से कम बताया गया था, लेकिन BCB ने इसे मध्यम से ज्यादा बताया।

दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान में खेला था, जहां खतरे का स्तर ज्यादा था। तय समय सीमा के बाद भी जब BCB अपने फैसले पर अड़ा रहा, तो ICC ने आखिरकार बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल करने का निर्णय ले लिया।

আরো ताजा खबर

17 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट में लौटे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के...

वैभव सूर्यवंशी के बचाव में उतरे साईराज बहुतुले, बोले- वह शांत स्वभाव का खिलाड़ी है

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों...

3 मौके जब बीच मैदान फूटा वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में...

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने दर्ज कराई FIR, किसके खिलाफ लगाया छवि खराब करने का आरोप?

Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक फेसबुक पेज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज...