Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड से मिले 209 रनों के टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 15.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

बता दें कि यह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में, किसी भी इंटरनेशनल टीम द्वारा 200 रनों से ज्यादा के स्कोर को 16 ओवर से पहले हासिल करके, भारतीय टीम ने एक नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 208 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन काॅन्वे (19) और टिम सेफर्ट (24) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। तो वहीं, रचिन रवींद्र ने फाॅर्म में लौटते हुए 26 गेंदों में 2 चौके व 4 छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली।

हालांकि, पिछले मैच के हीरो डेरिल मिचेल (18) और ग्लेन फिलिप्स (19) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। तो वहीं, अंत में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में 47* और जैकरी फूक्स ने 8 गेंदों में 15* रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।

दूसरी ओर, भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मिले 209 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को ईशान किशन (76 रन, 32 गेंद) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (82* रन, 37 गेंद) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इसके अलावा शिवम दुबे 36* रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीते साथ भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...