Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: क्या हैं भारत के रायपुर में टी20आई रिकाॅर्ड्स? जानें सिर्फ यहां

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

आज 23 जनवरी, शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेलने के लिए तैयार है। फिलहाल, मैन इन ब्लू ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। गौरतलब है कि भारत ने पहले टी20आई में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया था।

पहले मैच में टाॅप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी और अंत में रिंकू सिंह के कैमियो की वजह से भारत ने एक बड़ा स्कोर कीवी टीम के खिलाफ रखा, और बाद में इस टारगेट का भारतीय गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव भी किया।

तो वहीं, टीम इंडिया वनडे सीरीज को 1-2 से गंवाने के बाद टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर, इसे अपने नाम करना चाहेगी। साथ ही यह सीरीज भारत के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए बेहद अहम है।

रायपुर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स?

रायुपर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अगर भारत के टी20आई रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो भारत ने इस मैदान पर एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। यह मैच भारत ने 1 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें मैन इन ब्लू ने 20 रनों से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 174/9 का स्कोर बनाया था। रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली थी, तो वहीं अंत में जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रन बनाए थे।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुईस ने 3, जेसन बेहरनडोर्फ ने 2 और तनवीर सांघा ने 2 विकेट हासिल किए थे।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 154 रन ही बना पाई थी। मैच में ट्रैविस हेड ने 16 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी, तो मैथ्यू वेड 23 गेंदों में 36* रन बनाकर नाबाद रहे थे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

तो वहीं, अब भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ऐसा ही प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में करना चाहेगी, और टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान

shreyas iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने...

श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह...

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...