Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026: ‘मैं हमेशा अपने शाॅट बैक करता हूं’ नागपुर में पहले टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद बोले अभिषेक शर्मा 

IND vs NZ 2026: ‘मैं हमेशा अपने शाॅट बैक करता हूं’ नागपुर में पहले टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद बोले अभिषेक शर्मा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी, बुधवार को दोनों टीमों के बीच नागुपर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा (84 रन, 35 गेंद) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 48 रनों से जीत हासिल की है। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

अभिषेक की इस तूफानी बल्लेबाज के दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 238 रन बनाए और कीवी टीम के सामने एक बड़ा स्कोर रखा। इसके बाद, न्यूजीलैंड इस टारगेट का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन ही बना पाई। तो वहीं, मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी शैली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैं हमेशा अपने शाॅट बैक करता हूं: अभिषेक शर्मा

नागुपर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- अगर आप गेंदबाजों के वीडियो देखते हैं या अपने बल्लेबाजी के वीडियो भी देखते हैं, तो आपको अंदाजा हो जाता है कि गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने की योजना बना रहा है या शायद मैं अपने शॉट कहां खेलूंगा।

लेकिन यह हमेशा मेरे अपने शॉट्स पर भरोसा करने के बारे में होता है क्योंकि मेरे पास ज्यादा शॉट नहीं हैं। बस कुछ ही शॉट हैं। मैं खूब अभ्यास करूंगा और उन्हें सही तरीके से खेलूंगा।

अभिषेक ने आगे कहा- एक बात जो मैंने समझ ली है, वह यह है कि अगर आप सभी गेंदों पर शॉट लगाना चाहते हैं या शायद 200 के स्ट्राइक रेट से खेलना चाहते हैं, तो आपको उस इरादे को बनाए रखना होगा और उसके लिए बहुत अभ्यास करना होगा। इसलिए मुझे पता था कि इन गेंदबाजों से मुझे चुनौती मिलेगी, लेकिन जाहिर है मैं अपने गेम को बैक करूंगा, क्योंकि मैंने इसके लिए काफी प्रैक्टिस भी की है।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...