Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने मैचों को ट्रांसफर करने की बीसीबी की मांग को किया खारिज

BCB Logo (Photo Source: X)
BCB Logo (Photo Source: X)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बीच जारी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि आईसीसी ने बीसीबी द्वारा सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश टीम के टी20 वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका ट्रांसफर करने की मांग को ठुकरा दिया है।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस लेता है, तो उसकी जगह आईसीसी स्काॅटलैंड को रिप्लेस करते हुए मल्टीनेशन टूर्नामेंट में शामिल कर सकती है। इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में स्काॅलैंड 14वें पायदान पर मौजूद है।

बता दें कि बीसीबी द्वारा अपने मैचों को श्रीलंका में ट्रांसफर करने की मांग के बाद, आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

आईसीसी के अनुसार कोई खतरा नहीं

यह निर्णय सभी सुरक्षा आकलन, जिनमें स्वतंत्र समीक्षाएं भी शामिल थीं, पर विचार करने के बाद लिया गया। इन सभी आकलनों से संकेत मिला कि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, मीडियाकर्मियों, अधिकारियों और प्रशंसकों को कोई खतरा नहीं है।

आईसीसी बोर्ड ने कहा कि टूर्नामेंट से ठीक पहले बदलाव करना संभव नहीं है और किसी भी विश्वसनीय सुरक्षा खतरे की अनुपस्थिति में, इन परिस्थितियों में कार्यक्रम में बदलाव करना एक ऐसी मिसाल कायम कर सकता है, जो भविष्य के आईसीसी आयोजनों की इमेज को खतरे में डाल सकता है और एक वर्ल्ड लेवल की संस्था की निष्पक्षता को कमजोर कर सकता है।

खैर, अब आईसीसी के इस फैसले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, देखने लायक होगा? बता दें कि भारत में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार के विरोध के चलते बीसीसीआई ने केकेआर से टीम में शामिल बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के कहा था। केकेआर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में रहमान को 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा और भरोसेमंद बयान दिया है।...

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

T20 World Cup India Pakistan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद...

WPL 2026: एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह

WPL 2026, GGW vs DCW (Image Credit- Twitter X) WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 3 फरवरी, मंगलवार को गुजरात जायंट्स और...

T20 World Cup 2026: इस गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर बड़ी चिंता सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और...