Skip to main content

ताजा खबर

21 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई पर 7 विकेट से जीत से प्लेऑफ की रेस हुई और ज्यादा रोमांचक

जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई पर 7 विकेट से जीत के बाद, प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक हो गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 155 रनों का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (51 रन, 37 गेंद) की शानदार पारी के दम पर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अभी भी जारी सीजन की प्लेऑफ रेस में बनी हुई है।

2. IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से

न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद, अब बारी टी20 सीरीज की है। पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज 21 जनवरी, बुधवार से नागुपर के जामता स्थित वीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी। वनडे सीरीज को गंवाने के बाद, अब मैन इन ब्लू की नजरें टी20 सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।

3. Ranji Trophy 2025-26: केएल राहुल की वापसी, पंजाब के खिलाफ खेलेंगे अहम मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक की ओर से खेलने की पुष्टि कर दी है। वह ग्रुप D के मुकाबले में पंजाब के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, जो 29 जनवरी से मुल्लांपुर में शुरू होगा। लंबे समय बाद राहुल की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी को घरेलू क्रिकेट के लिए एक बड़ी खबर माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल 22 जनवरी को मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच में कर्नाटक की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वह इसके बाद सीधे पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम से जुड़ेंगे। यह फैसला बीसीसीआई की उस नीति के अनुरूप है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, खासकर तब जब वे किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में व्यस्त न हों।

4. SIR सुनवाई के लिए कोलकाता पहुंचे मोहम्मद शमी, चुनाव प्रक्रिया पर जताया भरोसा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को कोलकाता में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। यह सुनवाई उनके वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म में पाई गई कुछ विसंगतियों के कारण रखी गई थी। सुनवाई पूरी होने के बाद शमी ने पूरी व्यवस्था पर संतोष जताया और आम नागरिकों से इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी से हिस्सा लेने की अपील की।

5. WPL 2025: अभी भी प्लेऑफ में कैसे जगह बना सकती है दिल्ली कैपिटल्स, जानें क्वालिफिकेशन का पूरा गणित

अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्थिति करो या मरो जैसी है। अगर दिल्ली अपने बचे हुए सभी 4 मैच जीतती है, तब भी उनका प्लेऑफ में पहुंचना तय नहीं होगा। उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

अगर चार से कम मैच जीते, तो दिल्ली का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय माना जा सकता है। कुल मिलाकर, दिल्ली कैपिटल्स को अब न सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, तभी उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रह सकती हैं।

6. IND vs NZ: 3 कारण जिसकी वजह से ईशान किशन को प्लेइंग 11 में भारतीय टीम को खिलाना चाहिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 2026 टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह सीरीज आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तौर पर देखी जा रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है जो आगे चलकर टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

इसी वजह से ईशान किशन का नाम प्लेइंग-11 के लिए चर्चा में है। इस खबर में हम आपको ऐसे 3 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से किशन को प्लेइंग 11 में होना चाहिए: 1. टीम में खाली जगह और सही मौका, 2. आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को तेज शुरुआत, 3. इनफाॅर्म विकेटकीपर-बल्लेबाज का बड़ा फायदा

7. IND vs NZ: पहले टी20 मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार का साफ संदेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद, अब पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20 सीरीज का पहला मैच नागुपर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलते हुए नजर आएंगे। पहले टी20 मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात की जानकारी दी।

8. T20 World Cup 2026: अब दादागिरी पर उतरा बांग्लादेश, ICC को दी ये बड़ी चुनौती

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने अड़ियल स्वभाव से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने आईसीसी की तरफ से दिए गए अल्टीमेटम पर अब आईसीसी को ही भला बुरा कहना शुरु कर दिया है। बीसीबी के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल (Asif Nazrul) ने आईसीसी को चेतावनी दी है कि वह एपेक्स क्रिकेट बोर्ड के दबाव में नहीं आएंगे। नजरुल से 21 जनवरी की समय सीमा से पहले बांग्लादेश के रुख के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आईसीसी की तरफ से उन्हें टूर्नामेंट से संभावित बहिष्कार के बारे में औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा और भरोसेमंद बयान दिया है।...

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

T20 World Cup India Pakistan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद...

WPL 2026: एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह

WPL 2026, GGW vs DCW (Image Credit- Twitter X) WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 3 फरवरी, मंगलवार को गुजरात जायंट्स और...

T20 World Cup 2026: इस गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर बड़ी चिंता सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और...