

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया के लिए, केएल राहुल ने नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों में 11 चौके व 1 छक्के की मदद से 112* रनों की अद्भुत पारी खेली थी। राहुल का यह वनडे करियर में 8वां शतक भी रहा।
तो वहीं, राहुल ने यह पारी उस समय खेली, जब भारत ने रोहित शर्मा (24), विराट कोहली (23) और श्रेयस अय्यर (8) जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट 20 ओवर तक गंवा दिए थे। इसके बाद राहुल ने क्लास और संयम दिखाते हुए शतकीय पारी खेल, भारत को एक दबाव वाली स्थिति से 284 रनों के अच्छे टारगेट तक पहुंचाया। हालांकि, मुकाबले में टीम इंडिया को कीवियों से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर, केएल राहुल के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच रवि शास्त्री की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। शास्त्री ने कहा है कि मिडिल ओवर्स में राहुल टीम को स्थिरता देते हैं, वह काफी महत्वपूर्ण है।
रवि शास्त्री ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच के बाद, शास्त्री ने बीसीसीआई के हवाले से कहा – जब वो (राहुल) बल्लेबाजी करने आए, तो ये आसान नहीं था। जिस तरह से उन्होंने खेला, मुझे लगता है कि उन्हें पूरा श्रेय जाता है। आज वो नंबर पाँच पर आए, लेकिन एक समय विराट के आउट होने पर भारत 118-4 से आगे था। पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। गेंद थोड़ी पुरानी और नरम थी। और दो नए बल्लेबाज क्रीज पर आए थे।
जब ये साझेदारी शुरू हुई, तब जडेजा और वो दोनों शून्य पर थे। और फिर जब उन्होंने लगभग 30 या 40 रन बनाए, तो आप उनकी लय देख सकते थे। उन्होंने खुलकर खेलना शुरू किया और कुछ शानदार शॉट खेले। जिस तरह का धैर्य उन्होंने वहाँ दिखाया, जिस तरह से उन्होंने अपना संयम बनाए रखा, परिस्थितियों को समझा, यही परिपक्वता है, जो भारत के लिए मिडिल ओवर्स में काफी अहम हैं।
MI vs RCB, Top 10 Memes: मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया
शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

