Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप 2027 में शमी जैसी भूमिका निभा सकते हैं: इरफान पठान 

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप 2027 में शमी जैसी भूमिका निभा सकते हैं: इरफान पठान 

Irfan Pathan and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व टी20 वर्ल्ड कप 2007 विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे इरफान पठान ने, हाल में ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पठान ने कहा है कि सिराज वर्ल्ड कप 2027 में मोहम्मद शमी जैसी भूमिका निभा सकते हैं, जैसी उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में निभाई थी।

गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय दल में जगह मिली है। साथ ही संभावना है कि उन्हें अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बुमराह के साथ दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में जगह मिले।

इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से इरफान पठान ने कहा- सिराज अब सीनियर गेंदबाज हैं, वो अब उस श्रेणी में आते हैं। बेशक, वो टेस्ट में शानदार हैं, लेकिन अगर वो वनडे में नियमित रूप से नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं, तो हम उनसे 2027 वर्ल्ड कप में शमी की भूमिका निभाने की उम्मीद कर सकते हैं।

पठान ने आगे कहा- हमें दक्षिण अफ्रीका में कम से कम तीन अच्छे, स्किलफुल और मजबूत तेज गेंदबाजों की जरूरत है, और बुमराह चुनिंदा मैचों में ही खेलते हैं, और उन्होंने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से एक भी वनडे नहीं खेला है। इसलिए, हमें चोट लगने की स्थिति में अन्य गेंदबाजों को तैयार रखना होगा।

दूसरी ओर, सिराज ने हाल में ही विजय हजारे ट्राॅफी में और कुछ सफेद गेंद मुकाबलों में कुल 7 मैच खेले। इस दौरान कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 14 विकेट हासिल किए। तो वहीं, अगर सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं, तो वह निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी जगह को और ज्यादा मजबूत कर लेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...