Skip to main content

ताजा खबर

एशेज जीत के बाद बीबीएल खेलेंगे स्टीव स्मिथ-मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड देंगे टी20 वर्ल्ड कप को प्राथमिकता 

एशेज जीत के बाद बीबीएल खेलेंगे स्टीव स्मिथ-मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड देंगे टी20 वर्ल्ड कप को प्राथमिकता 
Steve Smith and Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से एकतरफा जीत के बाद, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क जारी बीबीएल में एक्शन में नजर आने वाले हैं। हाल में ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी है कि एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई विजयी टीम का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ी जिनमें स्मिथ-स्टार्क प्रमुख हैं, वो अपनी-अपनी बीबीएल टीमों में 10 जनवरी से वापसी करेंगे।

हालांकि, सबकी नजर एशेज प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे अनुभवी मिचेल स्टार्क पर रहेगी, जो करीब 11 साल बाद सिडनी सिक्सर्स की मैजेंटा जर्सी पहनने के लिए तैयार है। हाल में टीम के लिए बीबीएल 15 में मैच खेलने को लेकर स्टार्क ने कहा-

‘मैं अभी दो साल आगे की नहीं सोच रहा हूं। मैं अपने साथी (स्टीव स्मिथ) के साथ मैजेंटा जर्सी पहनूंगा। हम देखेंगे कि क्या हम सिक्सर्स को एक और फाइनल में पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। बीबीएल के अलावा, मेरे पास गोल्फ खेलने के अलावा और कोई खास योजना नहीं है।’

दूसरी ओर, स्टार्क के अलावा उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ब्रिसबेन हीट टीम से 10 जनवरी को जुड़ेंगे। स्टीव जो पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में एशेज सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आए थे, वे स्पिनर टाॅड मर्फी के साथ सिडनी सिक्सर्स टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

हेड ने दी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को प्राथमिकता

हालांकि, एशेज सीरीज टीम के कुछ खिलाड़ी बीबीएल में एक्शन में नजर आने वाले हैं, वहीं विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने जारी सीजन से खुद को अलग रखने का फैसला किया है। हेड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी हेड के वर्कलोड को मैनेज करना चाहती है। बता दें कि एशेज सीरीज में हेड ने 62.9 की औसत से कुल 629 रन बनाए थे। इस दौरान हेड के बल्ले से क्रिकेट फैंस को तीन शतक भी देखने को मिले।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...