Skip to main content

ताजा खबर

IND W vs SL W: तीसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त, शेफाली ने खेली तूफानी पारी 

India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर, पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने 113 रनों का आसान लक्ष्य भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद टीम इंडिया ने इस टारगेट को दो विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।

तो वहीं, भारतीय टीम को एकतरफा जीत दिलाने में युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने मैच में 42 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही मैच में उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारत बनाम श्रीलंका, तीसरे महिला टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की कमाल की गेंदबाजी के सामने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन ही बना पाई।

श्रीलंका के लिए इमिशा दुलानी 27 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहीं। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं, भारत की ओर से गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर ने चार और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।

इसके बाद, जब भारत श्रीलंका से मिले 113 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 13.2 ओवरों में दो विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, आज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 1 रन के निजी स्कोर पर कविशा दिलहरी के खिलाफ पगबाधा आउट हुईं, तो जेमिमा रोड्रिग्स ने 9 रन जोड़े। अंत में शेफाली वर्मा 79* और कप्तान हरमनप्रीत कौर 21* रन बनाकर नाबाद रहीं।

আরো ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...