Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के बचपन के कोच का बड़ा बयान, कहा ‘वह वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार हैं और उनसे बड़ा मैच विनर कोई नहीं’

विराट कोहली के बचपन के कोच का बड़ा बयान, कहा ‘वह वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार हैं और उनसे बड़ा मैच विनर कोई नहीं’

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में बीसीसीआई द्वारा अनिवार्य किए गए घरेलू मैचों में भाग लेने के बाद, कोहली करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्राॅफी में खेलते हुए नजर आए।

तो वहीं, कोहली ना सिर्फ ये टूर्नामेंट खेले, बल्कि अपने पहले ही मैच में उन्होंने अपनी शानदार फाॅर्म का नजारा पेश किया। किंग कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए 101 गेंदों में 134 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ द चेज मास्टर इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं।

दूसरी ओर, विराट कोहली की वर्तमान फाॅर्म को देखते हुए उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए एकदम तैयार हैं, और उनसे बड़ा मैच विनर अब तक भारतीय क्रिकेट में पैदा नहीं हुआ है।

राजकुमार शर्मा ने दिया बड़ा बयान

कोहली की विजय हजारे ट्राॅफी में शानदार शतकीय पारी के बाद, राजकुमार शर्मा ने एक न्यूज एंजेसी से बात करते हुए कहा- शानदार, बहुत अच्छा है। वह अपनी फाॅर्म को जारी रख रहा है। जैसा उन्होंने भारत के लिए दो शतक लगाए थे, उन्होंने उसी लय में शानदार बल्लेबाजी की, और आज भी दिल्ली को मैच जिताया। काफी समय बाद वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। कोहली ने शानदार पारी खेली।

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा- देखिए वो इस समय शानदार फाॅर्म में है। उसने भारत के लिए खेले गए अपने पिछले मैचों में दो शतक जड़े हैं। वह इस समय बेहतरीन फाॅर्म में है। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो लगातार प्रदर्शन कर रहा है।

मेरे हिसाब से वह आगामी वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह इतने बड़े खिलाड़ी हो गए हैं कि उन्हें पता कि चेज करने के लिए कब क्या करना है। उनके रिकाॅर्ड्स बताते हैं कि वे किस ऊंचाईयों पर पहुंचे हैं।

আরো ताजा खबर

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया...

T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट...